Showing posts with label अांवला. Show all posts
Showing posts with label अांवला. Show all posts

Friday, 10 January 2014

अांवला

अांवला

अांवले को अायुर्वेद मंे गुणों का खजाना माना गया है । चाहे अांवला स्वाद में कड़वा अौर कसैला हो लेकिन अांवला विटामिन का एक बहुत अच्छा स्रोत है । एक अांवले में ३ सतंरो के बराबर विटामिन की मात्रा होती है । 


अांवला खाने से सबसे अच्छा प्रभाव बालों अौर त्वचा पर पडता है । अांवला खाने से लीवर को शक्ति मिलती है । जिससे लीवर हमारे में से विषैले पदार्थो को अासानी से बाहर निकाल देता है । 

अांवला हमारे पाचन तंत्र अौर हमारी किडनी को स्वस्थ रखता है । अांवला अाेर्थाराइटिस के दर्द को कम करने में भी सहायक है । 

अांवले का चूर्ण मूली में भरकर खाने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता है । ताजा अांवले का रस शहद में मिलाकर पीने के बाद ऊपर से दूध पिएं , इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है । 

अांवले का जूस पीने के कई फायदे हैं । इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं ।

अाेर्थाराइटिस

                  एक गिलास ताजा पानी २५ ग्राम सूखे अंावले बारीक पिसे हुए व २५ ग्राम गुड़ मिलाकर ४० दिन तक दिन में २ बार सेवन से गठिया (अाेर्थाराइटिस) रोग में भी राहत मिलती है । 

अंावले के रस में थोडा कपूर मिलाकर उसका लेप मसूडों़ पर करने से दांत के दर्द में अाराम मिलता है ।